PALI SIROHI ONLINE
पोसालिया | पालड़ी एम थाना पुलिस ने फोरलेन हाईवे पर एक होटल के बाहर कार से सोने के आभूषण चोरी का खुलासा कर मुख्य आरोपी देवराज को गिरफ्तार किया ह थानाधिकारी टीकमाराम के अनुसार देवराज, शिवगंज निवासी है। सदाम हुसैन उर्फ लक्की ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शिकायत के मुताबिक 19 जुलाई की रात वह देवराज के साथ कार से अहमदाबाद जा रहा था। रात 9:30 बजे दोनों महाकाली होटल, पालड़ी एम पहुंचे। आरोप है कि देवराज ने कार अंधेरे में खड़ी की और सदाम को सिगरेट लेने भेज दिया। इसी दौरान कार बिना लॉक छोड़ी। लौटने पर कार से 25.230 ग्राम फाइन सोना, 54.710 ग्राम सोने के आभूषण, लोहे की डाई और अन्य सामान गायब था।


