PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज-कांबेश्वर महादेव पहाड़ परिक्रमा की तैयारियों को लेकर सनातन धर्म प्रेमियों की बैठक रखी। इसमें कांबेश्वर महादेव पहाड़ परिक्रमा 16 अगस्त को रखने का निर्णय लिया है। कांबेश्वर महादेव महंत त्रिवेणीगिरी महाराज, शक्ति माता मंदिर महंत शारदागिरी, हनुमान मंदिर महंत शिवराम दास के सान्निध्य में पहाड़ परिक्रमानिकाली जाएगी। परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ रविवार सुबह कांबेश्वर महादेव काना कोलर से किया जाएगा। इसके पहले वहां नाश्ता व भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाएगी।
पैदल यात्रा आशापुरा माताजी मंदिर कोलर पहुंचने पर वहां पूजा अर्चना कर भोजन प्रसाद होगी। वहां से रवाना होकर पुनः काम्बेश्वर महादेव में पहुंच कर यात्रा संपन्न होगी। यात्रा में पहाड़ीक्षेत्र व जंगल होने से महिलाओं और बच्चों का शामिल नहीं किया जाएगा यात्रा की तैयारी ओर रास्ते की देख रेख के लिए समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। महेंद्र कुमार रावल, भभूतमल माली, कांतिलाल माली, ईश्वरभाई चांदोरा, चुन्नीलाल चांदोरा, राजूभाई मिस्त्री, दिनेश सुथार, मोहनलाल परमार, प्रकाश राठौड़, गोपाल सोनी व पीराराम कुमावत उपस्थित रहे।


