
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में एक 18 साल की युवती अपने घर में फंदे पर झूलती मिली। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पाली जिले के जेतपुर थाने के SHO राजेन्द्रसिंह ने बताया-थाना क्षेत्र के भिंडर गांव निवासी 18 साल की मनीषा पुत्री बाबूलाल का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची। बांगड़ हॉस्पिटल ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाई है। मृतका ने आठवीं तक की पढ़ाई की थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतका पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। उन्होंने एक युवक पर मृतका को ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया।
इधर जवान बेटी की अकाल मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उनकी लाडली अब इस दुनिया में नहीं रही। परिजनों को उनके रिश्तेदार और ग्रामीण सांत्वना देते नजर आए।


