• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-शादी का झांसा देकर लड़की से किया रेप: बोली-2 बार होटल ले जाकर की ज्यादती; फिर सोशल मीडिया पर किया ब्लॉक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 6, 2026
in Local
0
पाली-शादी का झांसा देकर लड़की से किया रेप: बोली-2 बार होटल ले जाकर की ज्यादती; फिर सोशल मीडिया पर किया ब्लॉक

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में एक लड़की (29) ने अपने सहकर्मी (25) पर शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला दर्ज कराया है। लड़की का कहना है कि उसने 5 अप्रैल को थाने में मामला दर्ज कराया था लेकिन एक महीने बाद अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी पक्ष राजीनामे का दबाव बना रहा है।

थाने में दर्ज रिपोर्ट में लड़की ने बताया- पिछले साल सहकर्मी के जन्मदिन पर मैंने उसे मोबाइल पर मैसेज करके बधाई दी थी। इसके बाद हमारी बातचीत शुरू हो गई। कुछ दिन बाद आरोपी मुझे शादी का झांसा देने लगा।

पिछले साल ही आरोपी मुझे एक होटल में ले गया और और वहां रेप किया। इसके बाद जल्द शादी करने का वादा किया। इस घटना के दो महीने बाद फिर उसी होटल में ले जाकर रेप किया। इसके बाद उसने मुझसे बात करना बंद कर दिया और सोशल मीडिया पर भी ब्लॉक कर दिया।

मैंने उससे मिलकर शादी की बात की तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद में डिप्रेशन में रहने लगी। हिम्मत करके आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया लेकिन मामला दर्ज होने के एक महीने बाद तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।

Previous Post

सायला-जीप से भिड़ी बाइक, LDC समेत 2 की मौत: दोनों ने मौके पर दम तोड़ा, गाड़ी का ड्राइवर मौके से भागा

Next Post

विधूत निगम की आम जन से अपील्, आगामी मानसून में बरसात एवं पानी भराव के दौरान निम्न जागरुकता बरते

Next Post

विधूत निगम की आम जन से अपील्, आगामी मानसून में बरसात एवं पानी भराव के दौरान निम्न जागरुकता बरते

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page