
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के धर्मधारी गांव निवासी खुशबू राजपुरोहित की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। दोषियों की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में राजपुरोहित समाज के लोग एकत्रित हुए। लोढ़ा स्कूल के पास बने राजपुरोहित समाज भवन से सभी रैली के रूप में खाना होकर पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्हें नारेबाजी की।
समाज के लोगों ने कहा- खुशबू राजपुरोहित की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देकर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने शव फंदे पर लटका दिया। मामले में निष्पक्ष जांच करवाने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है
इस दौरान खुशबू के परिजन सहित बड़ी संख्या में राजपुरोहित समाज के लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।
बता दें कि पाली जिले के धर्मधारी गांव (रोहट) निवासी 22 साल की खुशबू राजपुरोहित पुत्री गंगासिंह राजपुरोहित की शादी 11 जुलाई 2024 को डोली (बाड़मेर) जिले के भोमसिंह से हुई थी।


16 जून 2025 को खुशबू कंवर अपने घर पर संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकी मिली। 17 जून को खुशबू का अंतिम संस्कार किया गया। इसकी सूचना उसके पीहर में नहीं दी गई। 18 जून को पिता गंगासिंह ग्रामीणों को बस में लेकर डोली गांव पहुंचे थे।
घटना को लेकर उन्होंने रोहट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें बेटी की हत्या की आशंका जताई थी।
एक ही घर में 2 बेटियों की शादी की थी
गंगा सिंह राजपुरोहित की 2 बेटियों निरमा (बड़ी) और खुशबू (छोटी) की शादी बाड़मेर के डोली गांव में नारायणसिंह राजपुरोहित के 2 बेटों से हुई है। 11 जुलाई 2024 को खुशबू की शादी भोमसिंह से हुई थी। दामाद भोमसिंह अपने बड़े भाई के साथ हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में मिठाई की शॉप चलाता है। खुशबू भी रावतसर ही रहती थी।
यह लोग रहे मौजूद
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शिशुपालसिंह राजपुरोहित, पूर्व जिला अध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास,कांग्रेस नेता महावीर सिंह सुकरलाई, एडवोकेट चंद्रभान सिंह राजपुरोहित, जबरसिंह राजपुरोहित, रणवीरसिंह राजपुरोहित, एडवोकेट महेंद्रसिंह धांधलास, अशोकसिंह राजपुरोहित पूनायता, भरतसिंह, पिन्टू सिंह, दीपकसिंह, सुरेश नौरवा, नरपतसिंह, घीसूसिंह रूपावास, गणपतसिंह आऊवा, नरेन्द्रसिंह तालका, नरपतसिंह ढढोरा, अचलसिंह पाचपदरिया सहित बड़ी संख्या में राजपुरोहित समाज के लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।