PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के केनुपरा के निकट जवाई बांध से आने वाले 1400MM पाइप लाइन में शाम करीब पांच बजे लीकेज हो गया। जिससे बड़ मात्रा में पानी बहने लगा। जो आस-पास के खेतों में में भरने लगा। सूचना पर जलदाय विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और पाइप लाइन को दुरुस्त करने में जुटे है। मामले में जलदाय विभाग के XEN कानसिंह राणावत का कहना है कि टीम लीकेज को दुरुस्त करने में जुटी है। संभवत सप्लाई प्रभावित नहीं होने देंगे। दूसरे साधनों से पेयजल आपूर्ति बहाल करने का प्रयास रहेगा। इधर मणी नगर मेंलीकेज हुई पाइप लाइन को दुरुस्त करने का काम चल रहा है।
मणि नगर में पाइप लाइन में लीकेज
पाली शहर के मणि नगर में पानी की पाइप लाइन लीकेज होने से सैकड़ों लीटर पानी शुक्रवार को व्यर्थ बह गया। वहीं हाईवे पर बाल संप्रेक्षण गृह के सामने की तरफ पाइप लाइन के वॉल्व में लीकेज होने से कई दिनों से पानी व्यर्थ बह रहा है। ऐसे में लोगों ने जिम्मेदारों से पाइप लाइन की मरम्मत की मांग की है।
पूर्व पार्षद मुकेश गोस्वामी ने बताया- पाली शहर के मणि नगर में सोमनाथ मंदिर और झुंझार मंदिर के पास शुक्रवार सुबह पाइप लाइन लीकेज होने के कारण सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। सड़क और गली में पानी फैल गया। इसको लेकर उन्होंने जलदाय विभाग में शिकायत की।हाईवे पर पाइप लाइन के वॉल्व में लीकेज
वहीं, नया गांव से पणिहारी की तरफ जाने वाले हाईवे पर बाल संप्रेक्षण गृह के सामने की तरफ पेयजल पाइप लाइन का वॉल्व पिछले कई दिनों से लीक हो रहा है। ऐसे में 24 घंटे इस पाइप लाइन से पानी व्यर्थ बहता रहता है। स्थानीय निवासी नितेश गुर्जर का कहना है- इसको लेकर उन्होंने जलदाय विभाग में शिकायत की है, जिससे पानी को व्यर्थ बहने से रोका जा सके। हालांकि प्रशासन की ओर से मरम्मत नहीं की गई है।


