PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द और चक्कर आने के बाद उन्हें पसीना आने लगा और वे बेहोश होने लगे। उन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई गई है।मतदान केंद्र पर बिगड़ी तबीयत
मृतक के भाई अशोक कुमार भील ने बताया कि मनोज कुमार पुत्र मगतूराम वाल्मीकि (57) पाली शहर के पांच मोखा पुलिया क्षेत्र में रहते थे। गुरुवार को पंचायत चुनाव में उनकी ड्यूटी राणावास गांव के सरकारी स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 77 पर थी।
ड्यूटी के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और चक्कर आने लगे। कुछ ही देर में उन्हें पसीना आने लगा और वे बेहोश होने लगे। इसके बाद उन्हें पहले मारवाड़ जंक्शन के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें पाली रेफर कर दिया। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपी जाएगी बॉडी
बांगड़ हॉस्पिटल में जांच के बाद मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई गई है। मृतक की बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाई गई है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बॉडी परिजनों को सौंपी जाएगी।




