PALI SIROHI ONLINE
बाली ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक सम्पन्न, योजनाओं की प्रगति में सुधार के दिए निर्देश
बाली। पाली जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल के निर्देशन में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र पी. वागोरिया की अध्यक्षता में बाली ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश ने बताया कि बैठक में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पाली डॉ. जीत कुमार गुर्जर ने विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों को कार्य में सुधार लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में सी-बैक (C-BAC) फॉर्म शत-प्रतिशत पूर्ण करने, एनसीडी पोर्टल पर स्क्रीनिंग का कार्य शीघ्र पूरा करने तथा अंतरा इंजेक्शन के लाभार्थियों का फॉलोअप सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही नए लाभार्थियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार माह के अंत तक जोड़ने, एएनसी पंजीकरण का लक्ष्य पूरा करने तथा गर्भवती महिलाओं की सभी आवश्यक जांचें निर्धारित समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र पी. वागोरिया ने लाडो योजना के फोल्डर को अद्यतन रखने, मिसिंग डिलीवरी की प्रविष्टियां पूर्ण करने, स्टेरलाइजेशन एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा टीकाकरण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक स्वास्थ्य कार्मिक को लाभार्थियों का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का 12 सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत एएनसी पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा सभी पात्र लाभार्थियों की ऑनलाइन प्रविष्टियां समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया।
ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एनसीडी सी बेक फॉर्म ड्यू एंट्री कंप्लीट स्क्रीनिंग शत प्रतिशत पूर्ण करने एचपीवी टीकाकरण लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने पीसीटीएस, एचएमआईएस, फॉर्म-6, एनसीडी कार्यक्रम, परिवार नियोजन एवं अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए सभी लंबित प्रविष्टियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही संस्थागत प्रसव के निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करने तथा प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी एवं उप स्वास्थ्य केंद्र पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की बात कही।
बैठक में जपाइगो (Jhpiego) से आए माधु सिंह ने गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अजहरुद्दीन, ब्लॉक लेखा प्रबंधक कैलाश शर्मा, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश एवं ब्लॉक नोडल अधिकारी सोहन लाल सहित अधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में बाली ब्लॉक के सभी सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर, सीएचओ एवं एएनएम उपस्थित रहे।






