PALI SIROHI ONLINE
बाली पंचायत समिति वार्ड 8 में चुनावी सरगर्मियां तेज, कांग्रेस के उम्मीदवार एडवोकेट ओम प्रकाश दवे ने शुरू किया जनसंपर्क, घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से मांग रहे समर्थन,
बाली पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। पंचायत समिति वार्ड 8 से प्रत्याशी एडवोकेट ओम प्रकाश दवे ने घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान वे मतदाताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने और समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।
एडवोकेट ओम प्रकाश दवे के परिवार का क्षेत्र की राजनीति से भी जुड़ाव रहा है। उनकी चाची पूर्व में पंचायत समिति सदस्य रह चुकी हैं। ऐसे में इस वार्ड के चुनाव में उनकी उम्मीदवारी को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वार्ड संख्या 8 से कुमटीया निवासी उगमसिंह चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे वार्ड में मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। अब दोनों प्रत्याशियों की सक्रियता और मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान पर क्षेत्रवासियों की नजर रहेगी।




