• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का महाकुंभ संपन्न,  जयपुर बनी चैंपियन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का महाकुंभ संपन्न,  जयपुर बनी चैंपियन
पाली, 7 जून। पुलिस लाइन मैदान, पाली में आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन रविवार को फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। चार दिनों तक चले इस हॉकी महाकुंभ में प्रदेशभर की 23 टीमों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में          ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
हॉकी पाली के अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाड़ा एवं सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाडिया ने बताया कि हॉकी पाली के तत्वावधान में 4 जून से 7 जून तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों, टीम कोच, टीम मैनेजर एवं तकनीकी अधिकारियों के लिए आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से की गईं।
समापन समारोह अतिथि मगराज  संखलेचा, संगीता बेनीवाल, कनिष्क शर्मा, जनक ओझा, पुनीत मुथा, अशोक भाटी , कालुराम, देवीसिंह सिसोदिया कुड़ी, विजय कान्त, अजय शर्मा, गणपत पंवार, मलकित सिंह एवं पाली के भामाशाहों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रथम टीम जयपुर को 51000, द्वितीय अलवर 21000, तृतीय हनुमानगढ़ 11000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत ने सफल आयोजन के लिए हॉकी पाली की पूरी टीम को बधाई देते हुए अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाड़ा, सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाडिया एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।


प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को नकद पुरस्कार  हॉकी भीलवाड़ा  संम्पतराज भण्डारी की ओर से भी प्रथम 7100, द्वितीय स्थान 3100,तृतीय स्थान 1500पर रहे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप नगद पुरस्कार दिए गए।
इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में हॉकी राजस्थान के तकनीकी अधिकारियों एवं निर्णायकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनके निष्पक्ष संचालन और कुशल प्रबंधन के कारण प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।हॉकी पाली के दिनेश पंवार, सन्नी राठौड़, संजय राठौड़, चन्द वीर सिंह, प्रेम सिंह, मुमल कंवर, सीमा राठौड़,जय श्री पंवार, मांगु सिंह दुदावत, राजेश पाटनेचा, वासुदेव शर्मा, बहादुर सिंह राठौड़, ताराराम मेवाड़ा, टीम कोच, अनील सिंह ,नन्दु सिंह, निर्णायक विजय कच्छावाह, दीपक सोलंकी, गजेंद्र सिंह खींची, सिद्धार्थ गौर, धीरज पंवार, निशांत कौशिक, लोकेश मीणा, सुमेर सिंह, अनुराग, मोरगेट हिंदुस्तानी, प्रदीप सिंह नरुका, विकी पाण्डेय , अंकित, श्यामसुंदर, चंद्रेश शर्मा , शैतान सिंह,तथा कैलाश लामोरा ,


अपने संबोधन में हॉकी पाली के अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाड़ा ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, पाली के भामाशाहों,  पाली के जनप्रतिनिधि, जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों, स्वयंसेवकों तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण और सकारात्मक सहभागिता से ही यह हॉकी महाकुंभ सफलता के शिखर तक पहुंच सका।


चार दिनों तक चले इस राज्य स्तरीय आयोजन ने न केवल प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया, बल्कि पाली को राजस्थान की हॉकी गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में भी स्थापित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के साथ ही खेल प्रेमियों में उत्साह का नया संचार हुआ और भविष्य में इससे भी बेहतर एवं भव्य प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग प्रशस्त हुआ। फाइनल मुकाबला अलवर वर्सेस जयपुर के बीच हुआ, जयपुर 3-1 विजय हुई, तीसरे स्थान के लिए हनुमानगढ़ व भीलवाड़ा के मध्य खेला गया हनुमानगढ़ ने जीत दर्ज की

Previous Post

आबुरोड-युवक के शव का 80 घंटे बाद अंतिम संस्कारः तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात, संदिग्ध के खिलाफ मामला दर्ज

Next Post

बाली-केरापुरा गांव में किसान पर लेपर्ड ने किया हमला, किसान गंभीर रूप से हुआ घायल

Next Post

बाली-केरापुरा गांव में किसान पर लेपर्ड ने किया हमला, किसान गंभीर रूप से हुआ घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page