• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-युवक के शव का 80 घंटे बाद अंतिम संस्कारः तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात, संदिग्ध के खिलाफ मामला दर्ज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबूरोड के गिरवर गांव में एक युवक की हत्या के 80 घंटे बाद रविवार दोपहर करीब 12 बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। संदिग्धों के घरों पर तोड़फोड़ और चढ़ोतरा किए जाने के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा और क्षेत्र में समझाइश की, जिसके बाद अंतिम संस्कार संभव हो सका।

अंतिम संस्कार के दौरान सीओ गोमाराम, रिको थानाधिकारीलक्ष्मण सिंह चंपावत, शहर थानाधिकारी हरचंद देवासी, सदर थानाधिकारी प्रदीप डागा सहित आसपास के थानों का भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। पुलिस ने अंतिम संस्कार के बाद भी क्षेत्र में निगरानी बनाए रखी है।

शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला था युवक

पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई विष्णु कुमार पुत्र धर्माराम गरासिया निवासी पीसरा फली, गिरवर ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उसका भाई जगदीश कुमार 4 जून की रात करीब 9 बजे शादी समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकला था।

अगले दिन 5 जून को दोपहर करीब 2 बजे परिजनों को जगदीश की हत्या की सूचना मिली। परिजनों ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि चनार निवासी एक नाबालिग सहित कुछ अन्य लोगों ने मिलकर जगदीश की हत्या की है। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हत्या में शामिल आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

Previous Post

चामुंडेरी रेलवे अंडर ब्रिज में कार्य प्रगति पर, बीजेपी नेताओं किया निरीक्षण

Next Post

16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का महाकुंभ संपन्न,  जयपुर बनी चैंपियन

Next Post

16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का महाकुंभ संपन्न,  जयपुर बनी चैंपियन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page