PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में शुक्रवार (27 नवंबर) की शाम हाईवे पर एक कार असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पति, दो बच्चे, ड्राइवर और ड्राइवर की पत्नी घायल हो गए। घटना सदर थाना क्षेत्र की है।
पुलिस ने मृतका की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाई। जबकि घायलों का इलाज जारी है।
परिवार के साथ सुमेरपुर आते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, जिले के सुमेरपुर उपखंड के नेतरारोजड़ा गांव निवासी खेताराम मेघवाल (48) करीब 30 सालों से जोधपुर के कुड़ी हाऊसिंग बोर्ड में परिवार के साथ रहे हैं।
शुक्रवार को जोधपुर से एक कार में बैठकर वे अपनी पत्नी पुष्पा (45), बेटे कुंदन (23), बेटी मनीषा (21) के साथ सुमेरपुर आ रहे थे। कार में ड्राइवर कैलाशचंद (64) पुत्र कस्तुरचंद मिस्त्री, उनकी पत्नी दाड़मी देवी (56) भी साथ थी।
हाईवे पर सदर थाना क्षेत्र में उनकी कार अचानक अंसतुलित होकर तीन से चार बार पलट गई। इस हादसे में कार में सवार सभी 6 जने घायल हो गए। लोगों ने घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुमेरपुर हाल जोधपुर निवासी पुष्पा (45) पत्नी खेताराम मेघवाल को मृत घोषित कर दिया।
परिवार के अनुसार, घायल मनीषा LLB की स्टूडेंट है। घायल कुंदन नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है। खेताराम ने बताया कि वह जोधपुर में करीब 30 साल से रह रहा है और जोधपुर में अलमारी बनाने का काम करता है।

