PALI SIROHI ONLINE
निजी स्कूलों की 4 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया समाधान का आश्वासन
पाली
निजी शिक्षण संघ, बाली तहसील के पदाधिकारियों ने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री मदन जी राठौड़ से उनके पाली स्थित निजी निवास पर मुलाकात कर आरटीई एवं पुनर्भरण राशि से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
संघ अध्यक्ष प्रताप सिंह भाटी ने बताया कि प्रदेश के निजी विद्यालय पिछले कई वर्षों से आरटीई से संबंधित गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। वर्ष 2012 में प्रति छात्र ₹15,700 निर्धारित यूनिट कॉस्ट अब घटकर ₹13,500 रह गई है, जबकि महंगाई कई गुना बढ़ चुकी है।
ज्ञापन में रखी 4 प्रमुख मांगें
- यूनिट कॉस्ट में वृद्धि – वर्तमान महंगाई के अनुरूप पुनर्निर्धारण हो
- प्री-प्राइमरी का पुनर्भरण – कोर्ट आदेश के बाद भी भुगतान लंबित है, इसे तुरंत शुरू किया जाए
- समयबद्ध भुगतान – नियम अनुसार साल में 2 बार भुगतान सुनिश्चित हो
- 2025-26 का बकाया – सत्र समाप्त हुए 4 माह हो गए, डीबीटी से दोनों किश्त एक साथ जारी हो
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रताप सिंह भाटी अध्यक्ष निजी शिक्षण संघ बाली, मोहन गुर्जर अध्यक्ष निजी शिक्षण संघ कल्याण समिति, अनंत नारायण सिंह, महेश शर्मा, सचिव मांगीलाल परमार, जगदीश परिहार, थाना राम, प्रकाश चंद वैष्णव, बाबू लाल चौधरी, छोगाराम भटनागर, जितेंद्र सिंह राणावत, फ़नेंद्र त्रिवेदी, महेन्द्र शर्मा, हरयेश सिंह भाटी उपस्थित रहे।

