• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आपका साप्ताहिक राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 26, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

मेष;रवि एवं सोमवार को भाग्य का साथ मिलेगा। मंगल एवं बुधवार को कार्य की अधिकता हो सकती है। आय भी अच्छी बनी रहेगी। नए मित्र मिलेंगे। गुरु एवं शुक्रवार को संतान से सुख प्राप्त होगा। शनिवार को सतर्क रहें।

तुला;सोमवार को भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। मंगलवार और बुधवार को काम में मन नहीं लगेगा। गुरुवार का दिन आय में वृद्धि करने वाला रहेगा। शुक्रवार भी बेहतर दिन रहेगा। शनिवार को सतर्क रहें। इस दिन शत्रु सक्रिय रहेंगे।

वृषभ;आरंभ कठिनाई के साथ होगा। सोमवार को आय की कमी रहेगी। मंगल की सुबह से आराम रहेगा। बुधवार को प्रसन्न करने वाला समाचार ज्ञात होगा। गुरु एवं शुक्रवार को कार्य बढ़ जाएंगे। शनिवार को धन की आवक में सुधार होगा।

वृश्चिक;रविवार उत्तम रहेगा। सोमवार को पुराना पेमेंट चुकाने की चिंता रहेगी। मंगल भी पराक्रम दिखाने का दिन रहेगा। बुध एवं गुरु को कार्य में बाधा आ सकती है। शुक्रवार चिंताजनक हो सकता है। शनिवार को अनुकूलता आएगी।

मिथुन;रवि एवं सोमवार को मन प्रसन्न रहेगा। मंगल एवं बुधवार को विवाद होने की आशंका है। योग्यतानुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। गुरु एवं शुक्रवार को धन की आवक में सुधार रहेगा। शनिवार को मन फिर से उदास रहेगा।

धनु;सोम की रात तक प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। बुधवार को अटका धन मिलेगा। ऋण संबंधी चिंताएं समाप्त होंगी। गुरु एवं शुक्रवार को भी किसी प्रकार की परेशानी आने की संभावना नहीं है। शनिवार को मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क;आज शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे। सोमवार की रात तक समय ठीक नहीं रहेगा। मंगल से स्वयं को संभाल पाएंगे। गुरुवार पुनः चिंता लेकर आएगा। शुक्रवार को भी पूरा दिन विपरीत ही रहेगा। शनिवार को सफलताएं मिलेंगी।

मकर;सोमवार की रात्रि तक आवश्यक कार्य को टालें। उसके पश्चात बुधवार की रात्रि तक का समय सभी प्रकार की सफलता दिलाने वाला होगा। गुरु एवं शुक्रवार भी अनुकूल दिन रहेंगे। शनिवार को मित्रों के साथ भ्रमण पर जाएंगे।

सिंह;रविवार एवं सोमवार को सुख की प्राप्ति होगी। मंगलवार तनाव भरा रहेगा। बुधवार को परेशानी भरा समय रह सकता है। गुरुवार को आय में वृद्धि होगी। शुक्रवार भी अच्छा व्यतीत होगा। शनिवार को संभलकर रहें।

कुंभ;रवि एवं सोमवार को सुखपूर्वक समय रहेगा। बुधवार को कुछ चिंता हो सकती है। आय में कमी रहेगी। गुरुवार एवं शुक्रवार को समय फिर से पक्ष का हो जाएगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। शनिवार को धन में वृद्धि होगी।

कन्या;रवि एवं सोमवार को समय विपरीत रह सकता है। मंगल एवं बुधवार को सहयोग की प्राप्ति होगी। गुरुवार की सुबह विरोधी परेशान करेंगे। शुक्रवार को भी चिंता रहेगी। शनिवार की सुबह से समय अनुकूल हो जाएगा।

मीन;रवि एवं सोमवार को कार्य की अधिकता रहेगी। पिता से सहयोग मिलेगा। मंगल एवं बुधवार को समय सभी प्रकार से अनुकूल रहेगा। गुरु एवं शुक्रवार को खर्च में वृद्धि होगी। शनिवार सुबह के बाद का समय अनुकूल रहेगा।

Previous Post

बीजापुर ग्राम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की 29 जुलाई को मनाया जाएगा,तैयारी अंतिम चरण में

Next Post

निजी स्कूलों की 4 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया समाधान का आश्वासन

Next Post
निजी स्कूलों की 4 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया समाधान का आश्वासन

निजी स्कूलों की 4 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया समाधान का आश्वासन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page