PALI SIROHI ONLINE
गुंदोज कस्बे के रोहिणी माता मंदिर में शुक्रवार रात चोरी की वारदात हुई। छह बदमाश मंदिर की पीछे की दीवार फांदकर घुस गए। दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी और माताजी को चढ़ाए चांदी के आभूषण चुरा लिए। पुलिस पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
वारदात के दौरान मंदिर में भीकदास नामक बुजुर्ग सो रहे थे। उनकी नींद खुलने पर बदमाशों नेउन्हें डराया धमकाया और चुप रहने जान से मारने की धमकी दे चुप करा दिया। चोरी के बाद आरोपी फरार हो गए। भीकदास मंदिर की छत पर चढ़े और ग्रामीणों को आवाज लगाकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंच गए। पुलिस उपाधीक्षक अमर सिंह रत्नु तथा गुंदोज चौकी प्रभारी समुद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।


