PALI SIROHI ONLINE
कोसेलाव | निकटवर्ती बसंत गांव में 24 जुलाई को करंट से छह भैंसों की मौत के बाद पोस्टमार्टम किए शवों को खुले में छोड़ दिया।
ग्रामीण मंगलसिंह पुत्र शिवनाथसिंह ने बताया कि दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। उनका आरोप है कि संबंधित विभाग की लापरवाही से यह स्थिति है।
ग्रामीण पुखराज पुत्र प्रतिंगजी ने प्रशासन एवं पशुपालन विभाग से तत्काल शवों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर क्षेत्र को दुर्गंध और संभावित संक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है।
वहीं नरोत्तम ठाकुर ने बताया कि नदी किनारे से 100 मीटर की दूरी पर आबादी है। इससे लोगों का रहना मुश्किल है। कपिलसिंह ने बताया कि शवों के पास ही रामदेवजी का मंदिर और गोशाला स्थित है। इससे दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, गोशाला के कर्मचारियों तथा वहां मौजूद गोवंश को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा।


