PALI SIROHI ONLINE
बाली-खिंडारा हेडवर्क्स से फालना फिल्टर प्लांट तक आने वाली जवाई पाइप लाइन में लीकेज होने से फालना, बाली और रानी शहर सहित आसपास के 9 कस्बों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। जलदाय विभाग के अनुसार मरम्मत के चलते अगले 24 घंटे तक जलापूर्ति में विलंब रहेगा।
जलदाय विभाग के सहायक अभियंता भंवरलाल पिंडेल ने बताया कि मुख्य पाइपलाइन में लीकेज आने के बाद विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। लीकेज ठीक होने के बाद जलापूर्ति को चरणबद्ध तरीके से पुनः सुचारु किया जाएगा। विभागने फालना, बाली, रानी शहर तथा प्रभावित गांवों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि पानी का संयमित एवं जरूरत के अनुसार सार ही उपयोग करें


