
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में लोहे का पाइप काटते समय वेल्डर के हाथ से ग्लाइंडर कर छूट कर उसकी बॉडी पर गिर गया। जिससे उसके सीने के पास कटर से गहरा घाव हो गया। इलाज के लिए तुरंत उसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसके गहरे घाव को भरने के लिए डॉक्टर्स ने करीब 20 टांके लगाए।
जानकारी के अनुसार पाली के महाराणा प्रताप सर्किल के पास 38 साल का राजू लौहार शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपनी शॉप पर वेल्डिंग का काम कर रहा था। इस दौरान लोहे का पाइप काटने के लिए उसने ग्लाइंडर कटर शुरू किया। अचानक उसके हाथ से ग्लाइंडर कटर छूट गया और बॉडी पर गिर गया। हादसे में उसके उसके के पास ग्लाइंडर से कट लगने से गहरा घाव हो गया। उसकी पसलियां तक दिखने लगी। इलाज के देर रात को उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया और घाव को ठीक करने के लिए करीब 20 टांके लगाए।


