PALI SIROHI ONLINE
पाली पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत ईवीएम संबंधी कार्यक्रम जारी
पाली, 18 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन में उपयोग ली जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए प्रस्तावित समय-सारणी निर्धारित की गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण के लिए ईवीएम कमीशनिंग का कार्य 18 एवं 19 अक्टूबर को किया जाएगा। प्रथम चरण के मतदान के पश्चात आरक्षित ईवीएम 22 अक्टूबर को मतदान समाप्ति के बाद जमा की जाएंगी। द्वितीय चरण के लिए ईवीएम का पूरक रेण्डमाईजेशन 24 अक्टूबर को प्रातः 09ः30 बजे एवं इसी दिन ईवीएम का द्वितीय रेण्डमाईजेशन प्रातः 10 बजे होगा। इसके पश्चात द्वितीय चरण के लिए ईवीएम कमीशनिंग का कार्य 24 एवं 25 अक्टूबर को किया जाएगा। द्वितीय चरण के मतदान के बाद आरक्षित ईवीएम 28 अक्टूबर को मतदान समाप्ति के पश्चात जमा की जाएंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतगणना के पश्चात ईवीएम का संग्रहण 20 नवंबर 2026 को किया जाएगा। निर्वाचन संबंधी समस्त कार्य निर्धारित समय-सारणी एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित किए जाएंगे।

