PALI SIROHI ONLINE
पाली-दशहरा पर्व पर भव्य आयोजन 20 अक्टूबर को, रामलीला मैदान में शाम 5 बजे होगा रावण दहन कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन करेंगे शिरकत
पाली, 19 अक्टूबर। नगर निगम पाली की ओर से दशहरा पर्व-2026 के अवसर पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को रामलीला मैदान, पाली में भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे प्रारंभ होगा। आयोजन में अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व के अवसर पर भव्य आतिशबाजी एवं रावण सहित अन्य पौराणिक पात्रों के दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में पाली सांसद पी.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह की अध्यक्षता देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य सरकार के प्रतिनिधि श्री ओमप्रकाश भड़ाना करेंगे।
आयोजन में पाली विधायक भीमाराज भाटी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, सुनील भंडारी तथा पाली के पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं जिला कलेक्टर रविन्द्र गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन को सम्मानित अतिथियों के रूप में आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के आयोजक नगर निगम पाली की महापौर नमिता विकास बुबकिया, उपमहापौर महबूब टी एवं आयुक्त देवीलाल बोहरा हैं। दशहरा मेला समिति एवं नगर निगम की ओर से आयोजन की तैयारियां की गई हैं।
नगर निगम की ओर से शहरवासियों से दशहरा पर्व के इस आयोजन में भाग लेकर उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की गई है।




