PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा मालायती प्रकरणों के अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत, नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व राहुल कुमार उप अधीक्षक पुलिस वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में चैलसिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पिण्डवाडा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा दिनांक 21.08.2026 को कांटल हाईवे पर अज्ञात तीन बदमाशों द्वारा लूट की वारदात का खुलासा कर 03 अभियुक्तों को गिरफतार किया है।
घटना विवरणः-प्रार्थी लक्ष्मणराम पुत्र बाबराराम जाति रेबारी उम्र 36 वर्ष पैशा मजदुरी निवासी कांटल पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही ने रिपोर्ट दी कि दिनांक 21.08.2026 की शाम करीब 08.30 बजे के आस पास में उदयपुर से अपने घर कांटल आ रहा था कि जैसे ही कांटल हाईवे ब्रिज से नीचे उतरते समय मेरी गाडी रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 24 यूबी 5001 को तीन युवक जो एक स्प्लेंडर मोटरसाईकिल पर सवार होकर आये और मेरी गाडी को रोकने का ईशारा किया तो मैने अपनी गाडी को रोका एवं अपनी गाडी से नीचे उतरा तो उक्त युवक में से एक ने मेरे सिर अचानक वार कर मेरा मोबाईल व नकदी को लूट कर लेकर चले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही पुलिसः-पुलिस द्वारा उक्त लूट की वारदात को गंभीरता से लेते हुये घटना को ट्रेस करने के हर संभव प्रयास किये। उक्त घटना में शरीक आरोपियों की तलाश हेतु थाना स्तर पर टीम मामुर कर टीम द्वारा भरसक प्रयास किये। उक्त टीम द्वारा थाना हल्का क्षेत्र व सिरोही रोड मे लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण कर रूट तय किया गया। तकनिकी सहयोग व मुखबीरान कि ईतलानुसार उक्त वारदात का खुलासा कर वारदात में शरीक तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
बापर्दा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः-
1. प्रवीण पुत्र पप्पु जाति ग्रासिया उम्र 20 साल निवासी राणेलाफली अजारी पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
2. मनीष कुमार पुत्र साकलाराम जाति गरासिया उम्र 21 साल निवासी राणेलाफली अजारी पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
3. शम्भुलाल पुत्र जोराराम जाति ग्रासिया उम्र 20 साल निवासी उपलीफली ढांगा पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
कार्यवाही टीम
1. चैलसिंह पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
2. छगनलाल सउनि पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
3. मुकेश कुमार सउनि पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही। (मुख्य भूमिका)
4. कल्याणसिंह चालक कानि 206 पुलिस थाना पिण्डवाडा। (मुख्य भूमिका)
5. मांगीलाल हैडकानि नम्बर 359 पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
6. अरजीराम कानि 753 पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
7. अरविन्द कुमार कानि 508 पुलिस थाना पिण्डवाडा।

