• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

धनला में चोरी का खुलाशा,नाणा क्षेत्र की गरासिया गैंग ने की थी मंदिर में चोरी, छह गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 27, 2026
in Local
0
धनला में चोरी का खुलाशा,नाणा क्षेत्र की गरासिया गैंग ने की थी मंदिर में चोरी, छह गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

पाली-धनला गांव में हुई नकबजनी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक गैंग के 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी का माल खरीदने वाला भी शामिल है। पुलिस पूछताछ में इस गैंग ने धनला के के जैन मंदिर सहित पाली जिले में कुल 6 चोरी व नकबजनी की वारदात को स्वीकार किया है।

पुलिस के अनुसार, धनला (सिरियारी) निवासी सुभाषचंद (41) पुत्र राधेश्याम सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गत 14 जुलाई को घर के ताला लगाकर परिवार के साथ रामदेवरा दर्शन करने गए थे। उसी रात में सूने मकान और गांव के जैन मंदिर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मंदिर से चांदी के छत्र व सोने के मुकुट पार कर लिए थे।

सोजत सीओ रतनाराम देवासी, सिरियारी थानाधिकारी हुकमगिरी और साइबर सैल प्रभारी गौतम आचार्य के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने पूर्व में चालानशुदा अपराधियों के रिकॉर्ड खंगाले, सीसीटीवी फुटेज जुटाए और मुखबिर तंत्र की मदद ली।

सरगना पर 15 मुकदमे, 5 दिन के रिमांड पर गैंग का मुख्य सरगना रामाराम (30पुत्र सिंगाराम, निवासी कालीबोर उपला भीमाणा है। इस पर 15 मामले दर्ज हैं। इसके साथ शातिर नकबजन जोशीराम उर्फ जोशिया (26) पुत्र केसाराम, निवासी कालीबोर (9 मामले दर्ज), शातिर नकबजन नेकाराम (38) पुत्र भीमाराम, निवासी कालीबोर (05 मामले दर्ज), राणाराम (29) पुत्र कानाराम, निवासी काकराडी, हंसाराम (30) पुत्र रामायम गरासिया, निवासी पणेतय (2 मामले दर्ज) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने माल खरीददार साबूराम (33) पुत्र वेनाराम, निवासी ऊपरला भीमाणा को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

Previous Post

शिवगंज-गोपेश्वर महादेव की 12वीं कांवड़ यात्रा 16 अगस्त को, बैठक में लिया निर्णय

Next Post

गौतम ऋषि मंदिर से बाइक चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post
गौतम ऋषि मंदिर से बाइक चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

गौतम ऋषि मंदिर से बाइक चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page