PALI SIROHI ONLINE
शिवगज-श्रावणमास में हर साल शिवगंज से गोपेश्वर महादेव बड़गांव तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सनातन धर्म महिला सेवा समिति शिवगंज सुमेरपुर की रविवार को केरलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बैठक हुई। बैठक समिति अध्यक्ष ऊषा अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई।
समिति सदस्यों ने इस साल 16 अगस्त को शिवगंज से गोपेश्वर न महादेव बड़गांव की पदयात्रा निकालने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से – पारित किया।
समिति सचिव हस्तुखंडेलवाल ने बताया, यह समिति की 12वीं पैदल कांवड़ यात्रा होगी। इससे पहले समिति के बैनर तले 11 पदयात्राएं निकाली जा चुकी हैं। इनमेंसाधु-संतों का सानिध्य रहा है। कांवड़ यात्रा सुबह 6 बजे गोपालजी मंदिर शिवगंज से गाजे-बाजे के साथ रवाना होगी।
यात्रा गोपेश्वर महादेवमंदिर बड़गांव पहुंचेगी। बैठक में तय हुआ कि कांवड़ यात्रा में सनातनी पुरुष और महिलाएं भाग ले सकेंगे। ना बहनों को कांवड़ अपने घर से तैयार कर लानी होगी। समिति के पास भी कांवड़ उपलब्ध रहेगी
बैठक में ललिता शर्मा, दमयंती दिवाकर, दीपिका अग्रवाल, देवी बाई चौधरी, गुड़िया अग्रवाल, गायत्री राठी, कृष्णा कुमावत, लता ओझा, ललिता सुथार, इंदु बेन, शकुंतला अग्रवाल, कांता अग्रवाल, जसोदा सुथार, भगवती राठी, मंजू सोलंकी, चंपा देवासी, क फूली परारिया, पुष्पा सोनी, नर्मदा सोनी, मंजू माली, दमयंती अग्रवाल और रेणुका अग्रवाल मौजूद रहीं।

