• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

देवली (आउवा) गांव में हुई चोरी का खुलाशा,गिरफतार आरोपी ने रिश्ते में भाई के मकान में की चोरी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 10, 2026
in Local
0
देवली (आउवा) गांव में हुई चोरी का खुलाशा,गिरफतार आरोपी ने रिश्ते में भाई के मकान में की चोरी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में,  निशान्त भारद्वाज अति. पुलिस अधीक्षक, पाली एवं रतनाराम वृताधिकारी वृत सोजत के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी राजेन्द्र खदाव नि.पु. पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

दिनांक 23.03.2026 को प्रार्थी श्री नेनाराम ने थाना पर रिपोर्ट पेश कर बताया की हम अपने व्यवसाय हेतु हैन्द्राबाद रहते है व ग्राम देवली, (आउवा) में हम दोनो भाई एक ही मकान में सामिल परिवार रहते थे डेढ़ माह पूर्व हम गाँव से हैदराबाद घर का लॉक लगाकर घर की चॉबी ललित को देकर गये थ। दिनांक 21.03.2026 को सुबह के 7 बजे मेरे काका के लडके ललित पुत्र मोतीसिंहजी का मोबाईल से कॉल आया की आपके घर के ताले टूटे हुये है घर में चोरी हुयी है। तब हम आज दिनांक 23.03.2026 को सूबह हैदराबाद से गाँव देवली (आउवा) आये और घर मे देखा तो घर के लोक टूटे हुये थें घर के अन्दर सभी सामान कपडे बिखरे हुये थे व अलमारी के लोक टूटे हुये थे अन्दर देखा तो नेनाराम के कमरे की अलमारी से चाँदी का कन्दोरा 580 ग्राम, चाँदी की दो अंगुठीया, चाँदी के टूकडे 90 ग्राम कुल चाँदी 750 ग्राम व 29000 रूपये नकद व कपडे जो अलमारी से नहीं मिले व भूराराम के कमरे की अलमारी से चाँदी की अंगुठी 60 ग्राम व 12000 रूपये नकद व कपडे जो अलमारी से नहीं मिले। किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिये है। इस प्रकार हम दोनो को कुल 3,10,000 का नुकसान हुआ है। वगैरा पर प्रकरण संख्या 79 दिनांक 23.03.2026 धारा 331 (2), 305 (क) बी.एन.एस. में दर्ज कर चोरी गये माल व मुलजिम की पतारसी शुरु की।

गठित टीमों द्वारा घटनाक्रम को मध्यनजर रखते हुए कड़ी मेहनत व लग्न एंव कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए मुखबीर तंत्र, आसुचना संकलन, तकनीकी सहयोग से दिनांक 21.03.2026 की रात्रि मे हुई नकबजनी की वारदात करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनसे प्रकरण मे गहन अनुसंधान जारी है।

गठित टीमः-
1.राजेन्द्र खदाव नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन, जिला पाली।
2.गोतम आचार्य सउनिपु. प्रभारी साईबर सैल, पाली। (विशेष भुमिका)
3.अरविन्दसिंह सउनिपु. पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन, जिला पाली।
4. नरेन्द्र कुमार मुआ. 698 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन, जिला पाली।
5. नवीन कुमार 1025 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन, जिला पाली।
6. मदनसिंह कानि. 779 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन, जिला पाली।
7. अरुण कुमार कानि. 960 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन, जिला पाली।
8. सुनील कुमार कानि. 1629 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन, जिला पाली।

सहयोगी टीम
1. भंवरलाल नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवपुरा, जिला पाली।
2. किशन कुड़ी सउनिपु. पुलिस थाना शिवपुरा, जिला पाली।
3. श्रवणराम कानि. 1312 पुलिस थाना शिवपुरा, जिला पाली।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
कुशाल चौधरी उर्फ ललित चौधरी उम्र 36 साल निवासी फतेहसागर बेरा रायकों की ढाणी देवली (आउवा) पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली

Previous Post

फालना में मंत्री झाबर सिंह खर्रा का विधायक राणावत ने किया स्वागत,कांग्रेस नेताओं ने दिया ज्ञापन

Next Post

पाली-चोरी के मामले में नाणा का निर्मल सोनी सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

Next Post
पाली-चोरी के मामले में नाणा का निर्मल सोनी सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

पाली-चोरी के मामले में नाणा का निर्मल सोनी सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page