• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फालना में मंत्री झाबर सिंह खर्रा का विधायक राणावत ने किया स्वागत,कांग्रेस नेताओं ने दिया ज्ञापन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 10, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के खुडाला फालना पाली जिले के प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा के खुड़ाला-फालना दौरे के दौरान निजी रिसॉर्ट पर स्थानीय बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत व चवरी रिसॉर्ट प्रबंधक अशोक सैन ने मंत्री को गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया ।

इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेश कुमार मेवाड़ा ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मंत्री झाबर सिंह खर्रा के साथ बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। ज्ञापन में क्षेत्र की चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि फालना नगर में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में क्रमोन्नत किया गया है।  यहां डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ की भारी कमी है। आवश्यक सुविधाओं और संसाधनों के अभाव में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

गोरतलब है कि बाली क्षेत्र की सरकारी चिकित्सालयों में सरकार द्वारा नियुक्त डॉक्टर पीजी में चयन होकर जाने पर रिक्त पदों को भरने का मामला बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं पूर्व में विधानसभा में उठा चुके है।

इसके अतिरिक्त, नगरपालिका खुड़ाला-फालना में स्वास्थ्य निरीक्षक का पद लंबे समय से रिक्त है। इस कारण क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बाधित हो रही है, जिससे नागरिकों को गंदगी और संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में, खुड़ाला-फालना में आठवीं कक्षा के बाद 12वीं तक की पढ़ाई के लिए कोई सरकारी विद्यालय नहीं है। इससे विद्यार्थियों को आठवीं के बाद आगे की पढ़ाई जारी रखने में परेशानी हो रही है। मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों की कमी के कारण कई छात्र या तो पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हैं या फिर दूर के शहरों में जाकर अपनी शिक्षा पूरी कर रहे हैं।

मेवाड़ा ने जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, डॉक्टरों और स्टाफ की कमी दूर करने, और 12वीं तक की शिक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए मूलभूत आवश्यकताएं पूरी करने की मांग की। उनके अनुसार, मंत्री के हस्तक्षेप से हजारों नागरिकों और विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर प्रतिपक्ष नेता भरत चौधरी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सेन और दीप सिंह चौहान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Previous Post

बाली;-मिर्गेश्वर के दंपति के साथ दिन दहाड़े हुई लूट,सोने की कंठी व मोबाइल लुटा,पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी

Next Post

देवली (आउवा) गांव में हुई चोरी का खुलाशा,गिरफतार आरोपी ने रिश्ते में भाई के मकान में की चोरी

Next Post
देवली (आउवा) गांव में हुई चोरी का खुलाशा,गिरफतार आरोपी ने रिश्ते में भाई के मकान में की चोरी

देवली (आउवा) गांव में हुई चोरी का खुलाशा,गिरफतार आरोपी ने रिश्ते में भाई के मकान में की चोरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page