• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-चोरी के मामले में नाणा का निर्मल सोनी सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 10, 2026
in Local
0
पाली-चोरी के मामले में नाणा का निर्मल सोनी सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक पाली मोनिका सेन IPS के निर्देशन में  निशान्त भारद्वाज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली व  मदनसिह चौहान आरपीएस वृताधिकारी वृत पाली शहर के निकटतम सुपरविजन मे नकबजनी, मोटरसाईकल चोरी की वारदातों व जघन्य अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों धरपकड एवं जिला पाली को अपराध मुक्त करने हेतु थानाधिकारी हनुवंतसिह सिसोदिया निपु की विशेष टीम का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

घटना का विवरणः प्रार्थी  मोहनलाल पुत्र मनरूपजी जाति माली उम्र 62 वर्ष पेशा सेवानिवृत निवासी 40 चिमाबाई स्कूल के पास इन्द्रा कॉलोनी पाली पी.एस. ट्रांसपोर्ट नगर पाली ने पेश कर बताया कि दिनांक 7/5/26 को मैं व मेरी पत्नी मकान का ताला बंद कर रिश्तेदारी गए हुए थे। दिनांक 10/5/26 को सुबह पडौसी ने ईत्तला दी कि रात्रि में आपके मकान के ताले तोड दिए हैं। जिस पर मैं व मेरी पत्नि घर पाली आये ओर देखा तो मकान व अलमारी के ताले तोडकर अलमारी मे रखे सोने की कंठी वजन करीब 20 ग्राम, सोने की चेन वजन करीब 10 ग्राम, सोने के झूमर झेला जोडी वजन करीब 20 ग्राम, सोने का टीका वजन करीब 15 ग्राम, सोन का हार वजन करीब 20 ग्राम, सोने की एक अंगुठी वजन करीब 5 ग्राम, चाँदी का कन्दोरा वजन करीब 400 ग्राम, एक चाँदी की पायजेब जोडी वजन करीब 250 ग्राम व चाँदी के करीब 7 सिक्के अज्ञात चोरो द्वारा दिनॉक 10/5/26 को वक्त रात्रि करीब 1.00 ए एम से करीब 2.00 ए एम के बीच चुराकर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सं 88 दिनांक 14.05.2026 धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान जिम्मे श्री ओमप्रकाश चौधरी सउनि के किया गया।

गठित टीम के प्रयास उक्त गठित टीम द्वारा प्रकरण हाजा के घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी फुटेज से हुलिये प्राप्त कर मुलजिम कैलाश कुमार व चुन्नीलाल को सोजतसिटी से दस्तयाब कर बाद अनुसंधान जुर्म स्वीकार करने पर गिरफतार कर थाना लाकर विस्तृत अनुसंधान कर प्रकरण हाजा मे शरिक मुलजिम शंकरलाल को कागदडा झुपा पुलिस थाना नाना जिला पाली व कालुराम को सेलतो की फली मालप पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही से दस्तयाब कर बाद अनुसंधान प्रकरण मे गिरफतार किया जाकर चोरी किये सोने चांदी के जेवरात बरामदगी हेतु बिचोलिया माधोसिह को खारडा पुलिस थाना नाणा जिला पाली व जेवरात खरीददार निर्मल सोनी को सरहद नाना पुलिस थाना नाना जिला पाली गिरफतार कर निर्मल सोनी के कब्जे से प्रकरण हाजा का माल मशरूका सोने चांदी के जेवरात बरामद किये। पुछताछ के दौरान चोरी / नकबजनी करने वाली उक्त गैंग के सदस्यों द्वारा जिला पाली के थाना ट्रांसपोर्ट नगर औ. क्षेत्र, कोतवाली, फालना के क्षेत्र मे करीब आधा दर्जन चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।


तरीका वारदात पुछताछ के दौरान उक्त गैंग के सदस्यों ने बताया कि वो बसो के जरिये रात्रि के समय शहर के बाईपास या होटलो पर उतर कर सडक के पास पास झाडियों में पैदल चलकर कोलोनीयो में घुसकर बंद मकानो की रैकी कर ताला तोडकर मकानो में घुसकर चोरी / नकबजनी की वारदातो का अंजाम देकर जाते समय मोटर साईकिल चोरी कर चोरी की मोटरसाईकल पर सवार होकर चले जाते है।

गठित टीमः-
1. ओमप्रकाश चौधरी सउनि पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली (विशेष भूमिका)
2 सुरज चौधरी कानि 1488 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली (विशेष भूमिका)
3.श्रवण कुमार कानि 2027 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली
4.अमराराम कानि 1323 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली
5 सोहनलाल कानि 816 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली

सहयोगी टीमः-
01.  कपिल शर्मा सउनि पुलिस थाना नाना
02. पुरूषोतम कानि 1841 पुलिस थाना नाना
03.  घनश्याम कानि 515 पुलिस थाना नाना
04. अभयसिह कानि 724 पुलिस थाना पिण्डवाडा

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
01. कैलाश पुत्र देवाराम उम्र 22 साल निवासी हिंगोरिया फली, मालव पुलिस थाना पिंडवाडा जिला सिरोही नोट मुलजिम के विरूद्ध पूर्व में 04 नकबजनी के प्रकरण दर्ज है।
02. चुन्नीलाल उर्फ चिन्टू पुत्र भगाराम उम्र 19 साल निवासी जहमा फली आमली, पुलिस थाना पिंडवाडा जिला सिरोही।
03. शंकरलाल पुत्र केसाराम उम्र 20 साल निवासी जहमा फली मालप पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही हाल कागदडा झुपा पुलिस थाना नाना जिला पाली।
04 कालुराम पुत्र रताराम उम्र 19 साल निवासी सेलतो की फली मालप पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
05. माधोसिह पुत्र सखाराम उम्र 28 साल निवासी खारडा पुलिस थाना नाणा जिला पाली
06. निर्मल पुत्र प्रकाश कुमार उम्र 32 निवासी ब्रहमपुरी नाना पुलिस थाना नाना जिला पाली

Previous Post

देवली (आउवा) गांव में हुई चोरी का खुलाशा,गिरफतार आरोपी ने रिश्ते में भाई के मकान में की चोरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page