• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूपर्वत में रात्रि में हुई हत्या के मामले में एक और अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 24, 2026
in Local
0
आबूपर्वत में रात्रि में हुई हत्या के मामले में एक और अभियुक्त को किया गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा उक्त घटना में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश देने पर  किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के सुपरविजन में अनुसंधान अधिकारी गोमाराम पुलिस उप अधीक्षक, वृत आबूपर्वत द्वारा प्रकरण में अभियुक्त अश्विन पुत्र संजय जाति वाल्मिकी उम्र 30 वर्ष निवासी इन्द्रा कॉलोनी आबूपर्वत जो कि घटना के बाद से ही इलाजरत् था को दिनांक 23.03.2026 को उक्त प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है जिससे अनुसंधान जारी है। घटना में शरीक शेष फरार अभियुक्तों की पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा।

दिनांक 13.03.2026 को रात्रि में करीब 11.30 बजे दो गुटों में हुए संघर्ष में अजय उर्फ अज्जु की मृत्यु हो गई थी एवं उसके साथी घायल हो गए थे इस संबंध में मुकदमा संख्या 31 दिनांक 14.3.2026 मामला धारा 191 (2), 191(3), 109(1), 103 (1), 115 (2) बीएनएस व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 3 (2) (v), (va) एससी/एसटी एक्ट में दर्ज होकर अनुसधांन  गोमाराम पुलिस उप अधीक्षक, वृताधिकारी आबूपर्वत द्वारा किया जा रहा है। आरोपी घटना को अंजाम देने के पश्चात् फरार हो चुके थे, जिस पर पुलिस द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों में से पांच अभियुक्त 1. दीपक कुमार उर्फ कालिया, 2. पवन कुमार उर्फ शेरा, 3. समीर एवं 4. हर्ष एवं 5. साहिल को गिरफ्तार कर बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में भेजा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तः अश्विन पुत्र संजय जाति वाल्मिकी उम्र 30 वर्ष निवासी इन्द्रा कॉलोनी, आबूपर्वत ।

Previous Post

पाली-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता – निम्बाडा, कांग्रेस की बैठक आयोजित

Next Post

रानी भाजपा मंडल की पंडित दिन दयाल उपध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्य शाला का हुआ आयोजन

Next Post
रानी भाजपा मंडल की पंडित दिन दयाल उपध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्य शाला का हुआ आयोजन

रानी भाजपा मंडल की पंडित दिन दयाल उपध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्य शाला का हुआ आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page