• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 18, 2026
in Local
0
पाली जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

पाली जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन (आईपीएस) की अध्यक्षता में आज सिंधी कॉलोनी स्थित संत कवरराम धर्मशाला में पुलिस थाना कोतवाली की सी.एल.जी. बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के गणमान्य नागरिकों, सी.एल.जी. सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए कानून-व्यवस्था, नशा मुक्ति, यातायात एवं अपराध नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए गली-मोहल्लों में नशे का सामान बेचने वालों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही करने, शहर के भीतरी क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने तथा चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस गश्त को और अधिक सुदृढ़ किए जाने का सुझाव दिया।

पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने आमजन द्वारा दिए गए सुझावों को सार्थक बताते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच समन्वय एवं विश्वास ही प्रभावी कानून-व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने बैठक में प्राप्त सुझावों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा नागरिकों से पुलिस के साथ निरंतर सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।

उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी हो तो उसकी सूचना तत्काल पाली पुलिस के व्हाट्सएप नम्बर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

बैठक में पुलिस उप अधीक्षक (शहर) मंगलेश चुंडावत, थानाधिकारी कोतवाली रविंद्र सिंह खींची सहित पुलिस अधिकारी, सी.एल.जी. सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

तखतगढ-उच्च जोखिम गर्भावस्था की समय पर पहचान एवं रेफरल से मातृ एवं नवजात मृत्यु दर में लाई जा सकती है प्रभावी कमी डॉ. चुण्डावत

Next Post

समय पर उपचार से बची दो जिंदगियां,बाली जिला अस्पताल में हाई-रिस्क गर्भवती को मिला जीवनदान

Next Post
समय पर उपचार से बची दो जिंदगियां,बाली जिला अस्पताल में हाई-रिस्क गर्भवती को मिला जीवनदान

समय पर उपचार से बची दो जिंदगियां,बाली जिला अस्पताल में हाई-रिस्क गर्भवती को मिला जीवनदान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page