
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में एक मकान के बेसमेंट में संचालित हो रही चूड़ी फैक्ट्री में अज्ञात कारण से आग लग गई। आग से फैक्ट्री में पड़ी प्लास्टिक की चुड़ियों और मेटेरियल जला गया। समय रहते दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया वरना आग विकराल रूप ले सकती थी।
घटना शनिवार को पाली शहर के रांगणिया मोहल्ले में एक मकान के बेसमेंट में संचालित चुड़ी फैक्ट्री में लगी। जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आगजनी की इस घटना में फैक्ट्री में रखी प्लास्टिक की चुड़ियां, मेटेरियल आदि जलकर नष्ट हो गए। यह फैक्ट्री मोहम्मद आरीफ नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है। आग बुझाने के दौरान फायर ऑफिसर रामलाल गहलोत, पारस गहलोत, कमलेश जोगावत, भंवरलाल, महेंद्र आदि जुटे रहे।


