PALI SIROHI ONLINE
सोजत। सोजत शहर में रविवार रात पीडब्ल्यूडी रोड पर एक कार और पिकअप की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, मालियों के बास निवासी देवेंद्र कुमार माली रविवार रात करीब 9:30 बजे अपनी कार से घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल देवेंद्र कुमार माली को तुरंत सोजत के जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर का पता चला। गंभीर चोट के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


