• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ट्रेन की चपेट में आने से सेवड़ी के कृष्ण देवासी का सिर कटकर अलग गिराः शरीर और सिर अलग होकर ट्रैक पर पड़े

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 6, 2026
in Local
0
ट्रेन की चपेट में आने से सेवड़ी के कृष्ण देवासी का सिर कटकर अलग गिराः शरीर और सिर अलग होकर ट्रैक पर पड़े

PALI SIROHI ONLINE

जालोर। जालोर और जागनाथ रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे भक्त की कोठि-चेन्नई एक्सप्रेस (20626) की चपेट में आते ही उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि रेलवे ट्रैक पर सिर और धड़ अलग-अलग पड़े रहे।

हादसे के बाद ट्रेन करीब 50 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। सूचना मिलते ही जीआरपी और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक से सिर और धड़ को हटाकर कब्जे में लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

जीआरपी के गजेसिंह ने बताया कि युवक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान जालोर जिले के सेवड़ी गांव निवासी कृष्ण राम (40) पुत्र पीराराम देवासी के रूप में हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कृष्ण राम हैदराबाद में हार्डवेयर का काम करता था। कुछ समय पहले वह अपने घर जालोर आया था। फिलहाल पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाया। इसके बाद करीब 50 मिनट बाद ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

मॉच्र्युरी में रखवाया शव

पुलिस ने शव को जालोर जिला हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद युवक का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Previous Post

पाली- कार-पिकअप की टक्करः घायल कार सवार हायर सेंटर रेफर, पीडब्ल्यूडी रोड पर हुआ हादसा

Next Post

मेघवाल समाज छात्रावास समिति की नई कार्यकारिणी का गठनः जैसाराम भाटी को सचिव, घेवाराम पंचाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page