PALI SIROHI ONLINE
*जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) द्वारा विभिन्न बूथों का निरीक्षण*
पाली 17 अक्टूम्बर। जिला निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं जिलाधीश डॉ रविन्द्र गोस्वामी द्वारा उपखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण उपखंड अधिकारी पुरण कुमार के साथ किया जिसमें गढ़वाड़ा के बूथ संख्या 79,80,81 जेतपुर में 75,76,77,78 बूथों व धोलेरिया शासन में 30,31,32,33 नम्बर बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए अधिकारियो द्वारा बूथों पर लाइट, पानी, फर्नीचर, व दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए जिसमें रैम्प व व्हील चेयर के व्यवस्था के साथ ही वालिंटियर एवं हेल्प डेस्क एक्टिव रखने के निर्देश दिए व पंच एवं सरपंच के मतों की गणना के दौरान सभी मतगणना केन्द्र परिसर एवं 200 मीटर के दायरे से बाहर आवश्यक लाइटें लगवाने के निर्देश दिए जिससे आम जन को रात्रि में परेशानी ना हो साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी माकूल हों सकें इस दौरान प्रगणक महेंद्र चारण जगदीश जाखड़ जोधाराम देवासी लक्ष्मण दास शंकरलाल विश्नोई रघुनाथ राम सहित सुपरवाइजर व प्रगणक मौजूद रहें




