PALI SIROHI ONLINE
जगे सिंह देवड़ा
सिरोही-डॉ. अजेय सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही जितेन्द्रसिंह वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में एक वरना कार से अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर के कुल 10 कार्टून बरामद कर 01 मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया।
घटनाः- आज दिनांक 17.10.2026 को सउनि. भवानीसिह सउनिपु मय जाब्ता द्वारा लॉकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु दौराने नाकाबंदी पुलिस चौकी मावल पर मुखबिर ईतलनुसार एक वरना कार नम्बर जीजे 03 सीए 6889 को रुकवाकर चैक किया तो उक्त वरना कार के डिग्गी के अन्दर GREEN LABLE WHISKY अंग्रेजी शराब की बोतलो का 01 कार्टून, GREENLABLE WHISKY अंग्रेजी शराब के पव्वो से भरे 04 कार्टून. 8 PM SPECIAL RARE WHISKY अंग्रेजी शराब के अद्धो से भरा 01 कार्टुन. 8 PM SPECIAL RARE WHISKY अंग्रेजी शराब के पव्वो से भरे 03 कार्टुन, तथा KINGFISHER के टीन से भरे हुये 01 कार्टुन पाये गये, जो अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर से भरे कुल 10 कार्टुनों को बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार मुल्जिमः-
सुभाष पुत्र बाबुराम जाति विश्नोई उम्र 20 साल निवासी राजपुरिया पुलिस थाना लुणी जिला जोधपुर
पुलिस टीमः-
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोङ रीको
2. भवानीसिह सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
3. बाबूसिह कानि न 742 पुलिस थाना आबूरोङ रीको
4. जुठाराम कानि न 546 पुलिस थाना आबूरोड रीको
5. दिनेशकुमार कानि 463 पुलिस थाना आबूरोङ रीको




