PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बेड़ा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत पंचायत निर्वाचन जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान का महत्व समझाने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ईएलसी प्रभारी महावीर सिंह ने विद्यार्थियों को मॉक गतिविधियों के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव कराया।
इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया, मतदाता की भूमिका और लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही बताया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान में भाग लेना आवश्यक है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें भविष्य में जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

