• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में बुजुर्ग और महिला पर हमलाः आपसी विवाद में धारदार हथियार से किए वार कर किया घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 1, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में आपसी विवाद के चलते एक वृद्ध और महिला पर कुछ लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना गुरुवार शाम को पाली शहर के मंडिया रोड गुरलाई मार्ग क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में ही रहने वाले एक परिवार के कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप है। हमले में मंडिया रोड गुरलाई मार्ग निवासी जीवराज (52) पुत्र बाबूलाल और उनकी भतीजे आजाद की पत्नी सुमन (30) घायल हो गए।आरोप है कि हमले के दौरान वृद्ध जीवराज पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे उनके हाथ और पैर में गंभीर घाव हो गए। वहीं महिला सुमन को भी अंदरूनी चोटें आई हैं।

घटना के बाद दोनों घायलों को परिजन तुरंत इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल पाली लेकर पहुंचे, जहां दोनों का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन और परिचित भी अस्पताल पहुंचे।

Previous Post

बाइक सवार ने वृद्धा को मारी टक्कर, देवली आऊवा निवासी महिला की मौतः सिर के बल उछलकर नीचे गिरी, सिर में लगी चोट बनी मौत की वजह

Next Post

पिंडवाड़ा-रोडवेज ने कार को मारी टक्कर, 50 यात्री सुरक्षित

Next Post

पिंडवाड़ा-रोडवेज ने कार को मारी टक्कर, 50 यात्री सुरक्षित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page