• May 1, 2026

पिंडवाड़ा-रोडवेज ने कार को मारी टक्कर, 50 यात्री सुरक्षित

PALI SIROHI ONLINE

पिंडवाड़ा-पिंडवाड़ा | सिरोही रोड स्थित बस स्टैंड के पास गुरुवार शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार रोडवेज ने सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत रही, हादसे के समय कार में कोई मौजूद नहीं था।

बस में सवार 50 से अधिक यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। किसी यात्री को चोट नहीं आई। सूचना पर पिंडवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। कार और बस जब्त की। पुलिस के अनुसार सिरोही की तरफ से 50 से अधिक यात्रियों से भरी बस बस स्टैंड की ओर तेज गति से आ रही थी। बस स्टैंड के पास सड़क किनारे कार पार्क थी। रोडवेज चालक ने टर्न लेते समय तेज रफ्तार में कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस स्टैंड के पास लोगों में अफरा-तफरी हुई। बस में बैठे यात्री भी घबरा गए। बस चालक नीचे उतरकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया, क्षतिग्रस्त कार भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिम्मत राजपुरोहित की है। कार व्यवस्थित रूप से पार्क थी।

You cannot copy content of this page