• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-गाय ने सींग से बुजुर्ग महिला को उठाकर पटका, घायलः पेट में आए सात टांके, पैर में भी आई चोट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 10, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर में अधिकमास परिक्रमा के दौरान 72 साल की एक वृद्धा पर गाय ने हमला कर दिया। हादसे में गाय के सींग वृद्धा के पेट में लग गए और उसके पैर में भी चोट आई। घायल हालत में उन्हें इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पेट के घाव पर सात टांके लगाए। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

परिक्रमा के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार पाली शहर के राजेंद्र नगर भांगेसर रोड निवासी 72 साल की रतनीदेवी पत्नी कालूराम अधिकमास परिक्रमा में शामिल थीं।

वे राजेंद्र नगर क्षेत्र में अन्य लोगों के साथ परिक्रमा कर रही थीं। इसी दौरान एक गाय ने उन पर हमला कर दिया।

गाय ने उठाकर पलटा, पेट में लगे सींग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाय ने वृद्धा को उठाकर पलट दिया। इस दौरान गाय के सींग उनके पेट में लग गए। हादसे में उनके पैर में भी चोट आई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और घायल वृद्धा को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने पेट में हुए घाव का इलाज किया।

डॉक्टरों ने घाव पर सात टांके लगाए हैं। फिलहाल वृद्धा की हालत खतरे से बाहर है।

Previous Post

सुमेरपुर पुलिस ने की अभियान “उमंग-VII” के तहत नाबालिग बच्चों की स्क्रीनिंग कर बालश्रम के विरूद्ध की कार्यवाही

Next Post

जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव: 14 से 21 जून तक जालोर में नहीं होगा ठहराव, कई ट्रेनें रद्द

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page