PALI SIROHI ONLINE
जिला पुलिस की शराब माफियाओं के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी।> पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर द्वारा लगातार ईनामी आरोपी को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की।> पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर द्वारा अवैध शराब तस्करी मे 05 माह से फरार 5000/- रूपये का ईनामी अभियुक्त गिरफतार।
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, ओमप्रकाश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, मंगलेश चुण्डावत आरपीएस वृताधिकारी वृत उपाधीक्षक वृत शहर पाली, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में जिले में चलाये जा रहे धारा 173 (8), 299 जा. फौ. व जैरअनुसंधाान प्रकरणो मे वांछित अपराधियो की धरपकड के अभियान कम में पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली के प्रकरण संख्या 89 दिनांक 14.05.2026 धारा 19/54,54ए, 54डी, 14/57 आबकारी अधिनियम में करीब 05 माह से फरार वांछित 5000/- रूपये का ईनामी अभियुक्त सुरेन्द्र को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की। टीम द्वारा मुखबीर सुचना व तकनीकी सहायता से कडी मेहनत व लगन से प्रयास कर अभियुक्त का करीब 900 कि.मी. पीछा कर दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। मुलजिम मोबाईल फोन का उपयोग नहीं कर गिरफतारी के भय से इधर उधर ठिकाना बदलकर छिपता घुम रहा था। ज्ञात रहे कि दिनांक 14.05.2026 को पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली द्वारा नाकाबंदी के दौरान मुखबीर सुचना अनुसार टाटा ट्रक नम्बर DD-01-U-9005 की तलाशी मे ट्रक मे से पंजाब निर्मित अवैध अग्रेंजी बीयर के 1130 कार्टून बरामद किये थे। मौके से गिरफतार चालक सुखबीर ने पुछताछ में आरोपी सुरेन्द्र द्वारा ट्रक उपलब्ध करवाना व बीयर के कार्टून भरवाना बताया था। जिस पर उक्त सुरेन्द्र की तलाश पतारसी की गई मगर आरोपी सकुनत से फरार होने से नहीं मिला। मुलजिम सुरेन्द्र काफी समय से फरार होने व बावजूद तलाश के नहीं मिलने पर मुलजिम सुरेन्द्र पर कार्यालय आदेश से 5,000/- रूपये का ईनाम जारी किया गया। प्रकरण में वांछित 5,000/- रूपये के ईनामी मुलजिम सुरेन्द्र को गिरफतार किया जाकर न्यायालय मे पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया। आरोपी से अवैध बीयर सप्लायर के संबध में अनुसंधान जारी है।
गठित टीमः-
1. हनुवन्तसिंह सिसोदिया निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली।
2. जसाराम हैड. कानि. 611 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली।
3. रामनिवास हैड. कानि. 1360 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली। 4. श्री विजय कुमार कानि. 837 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली।
गिरफतार मुलजिम का विवरणः-
1. सुरेन्द्र पुत्र स्वं रामनिवास उम्र 41 वर्ष निवासी रोहनात पुलिस थाना बवानीखेडा जिला भिवानी हरियाणा।

