PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के चामुंडेरी ग्राम की गौ माता भजन मंडली द्वारा वेलार ग्राम की पावटी में जीवदया कार्य के चलते बंदरों को भोजन सामग्री वितरण की।
यह कार्य युवाओ ने भजन संध्या कार्यक्रम करके जो धन राशि प्राप्त होती है उस राशी को चामुंडेरी भजन मंडली द्वारा बंदरो गायों ओर मूक पशु पक्षियों की सेवार्थ खर्च की जाती है और उसी फलस्वरूप आज गौ माता भजन मंडली ने बंदरो को भोजन वितरण कर सेवा कार्य मे भागीदार बने ।
इस दौरान मांगीलाल रावल, गो माता भजन मंडली संस्थापक भोमा राम परिहार ,जीवराज सिंह चौहान, भजन मंडली सदस्य रामलाल परिहार, सुरेश भाटी, सुरेंद्र सिंह उर्फ शेर सिंह, निर्मल भाई माली वेलार, श्रवण भाई माली वेलार भजन गायक ,केसाराम देवासी डूंगर जी भागली, शिवलाल सुथार,शंकर भाई सुथार टेंट वाले,कैलाश कुमावत भजन मंडली सदस्य गायक कलाकार सहित अन्य वन्य जीव प्रेमी मौजूद रहे।




