• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली: बिंदोली में नाचने पर बवाल, युवक की पीट-पीटकर हत्या; अस्पताल ले जा रही गाड़ी भी रोकी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 27, 2026
in Local
0
पाली: बिंदोली में नाचने पर बवाल, युवक की पीट-पीटकर हत्या; अस्पताल ले जा रही गाड़ी भी रोकी

PALI SIROHI ONLINE

सोजत (पाली)। पाली जिले के सोजत रोड थाना इलाके में बिंदोली में DJ पर नाचने के विवाद में युवक को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जब घायल युवक को हॉस्पिटल ले जाने लगे तो आरोपियों ने कार को घेर लिया और डंडे-पत्थर बरसाए।

आरोपियों ने करीब 1 घंटे तक कार को रोके रखा। इसके बाद ग्रामीणों के दखल पर एंबुलेंस बुलाई गई और घायल युवक को सोजत के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला खारिया सोढ़ा गांव का है।

नाना के साथ शादी में आया था युवक थानाधिकारी कमला लोहार ने बताया- अंकित वाल्मीकि (22) निवासी पीपाड़, जोधपुर की पीट-पीटकर हत्या की गई है। अंकित बचपन से ही अपने नाना मोहब्बत लाल के पास बिलाड़ा (जोधपुर) में रहता था। शुक्रवार को अंकित अपने नाना के साथ उनके साढू के पोते की शादी में शामिल होने खारिया सोढ़ा गांव आया था।

डीजे पर नाचने के दौरान हुआ विवाद

थानाधिकारी ने बताया- शुक्रवार रात को करीब 11 बजे बिंदोली निकल रही थी। इस दौरान डीजे बज रहा था। डीजे पर नाचने के दौरान अंकित का शादी में आए मेहमानों के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मेहमानों के गुट ने अंकित पर हमला बोल दिया और लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। इसके चलते अंकित घायल होकर जमीन पर गिर गया।

हॉस्पिटल लेकर जाने लगे तो कार को घेरा

उन्होंने बताया- आस-पास के लोगों ने घायल अंकित को संभाला। शादी में आए अंकित के रिश्तेदार विक्रम ने इको कार निकाली और उसको सोजत हॉस्पिटल ले जाने के लिए निकलने लगा। इतने में आरोपियों ने कार को घेर लिया और डंडे-पत्थर बरसा दिए। आरोपियों ने करीब 1 घंटे तक कार को रोके रखा।

ग्रामीणों के दखल के बाद बुलाई गई एंबुलेंस थानाधिकारी ने बताया- दूसरे रिश्तेदारों और ग्रामीणों के दखल के बाद एंबुलेंस बुलाई गई और अंकित को सोजत के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी रतनाराम देवासी के साथ अस्पताल पहुंची और परिजनों से जानकारी ली।

उधर, अंकित के परिजनों ने सोजत निवासी मदनलाल वाल्मीकि सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अंकित पेशे से टैक्सी ड्राइवर था। 2 साल शादी पहले उसकी शादी सोजत के अटबड़ा गांव में हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है।

Previous Post

श्री वैष्णोदेवी माता दी मंडल 15 वा कार्यकर्ता स्नेह मिलन आबू राज

Next Post

तखतगढ-27 दिन बाद आखिर बदला मौसम,रिमझिम बरसात चला दौर,आमजन को भीषण गमीॅ से मिली राहत,किसानो के चेहरो पर आई मुस्कान,लेकिन अच्छी बरसात का इन्तजार

Next Post
तखतगढ-27 दिन बाद आखिर बदला मौसम,रिमझिम बरसात चला दौर,आमजन को भीषण गमीॅ से मिली राहत,किसानो के चेहरो पर आई मुस्कान,लेकिन अच्छी बरसात का इन्तजार

तखतगढ-27 दिन बाद आखिर बदला मौसम,रिमझिम बरसात चला दौर,आमजन को भीषण गमीॅ से मिली राहत,किसानो के चेहरो पर आई मुस्कान,लेकिन अच्छी बरसात का इन्तजार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page