• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-27 दिन बाद आखिर बदला मौसम,रिमझिम बरसात चला दौर,आमजन को भीषण गमीॅ से मिली राहत,किसानो के चेहरो पर आई मुस्कान,लेकिन अच्छी बरसात का इन्तजार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 27, 2026
in Local
0
तखतगढ-27 दिन बाद आखिर बदला मौसम,रिमझिम बरसात चला दौर,आमजन को भीषण गमीॅ से मिली राहत,किसानो के चेहरो पर आई मुस्कान,लेकिन अच्छी बरसात का इन्तजार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

27 दिन बाद आखिर बदला मौसम बिन गरजे पौने घण्टे तक रिमझिम बरसात चला दौर,आमजन को भीषण गमीॅ से मिली राहत, किसानो के चेहरो पर आई मुस्कान लेकिन अच्छी बरसात का इन्तजार

तखतगढ 27 जून (खीमाराम मेवाडा) पीछले करीब 27 दिनो से भीषण गर्मी का दंश झेल रहे लोगो को आखिर शनिवार शाम को अचानक बदले मौसम परिवर्तन से बिन गरजे शुरू हुई रिमझिम बरसात से कुछ राहत महसुस हुई है। शनिवार शाम करीब 5.30 बजे मारवाड गोडवाड क्षेत्र के साण्डेराव एव तखतगढ नगर पालिका क्षेत्र  मे अचानक मौसम परिवर्तन होते ही बिन गरजे ठंडी हवाओ के साथ रिमझिम बरसात का दौर शुरू हुआ।

जो करीब पौने घण्टे तक रिमझिम बरसात का दौर चलने से गली मोहल्ले मे पानी बहने लगा। पौने घण्टे बरसात का दौर चलने से आमजन को गर्मी से कुछ राहत महसुस हुई। साथ ही किसानो के चेहरो पर मुस्कान देखने को मिली। जबकी इससे पूर्व 30 मई की मध्य रात्री एव 1 जून की शाम 6 बजे अचानक हुए मौसम परिवर्तन से 70 से 80 km की तेज रफ्तार आंधी तुफान नै गजब का तांडव मचाते ही पुराना बेदाना मार्ग स्थित राजकीय संघवी केसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे रू.10 लाख की लागत से नवनिर्मित हाइफाई टीन शेड उठाकर विद्यालय के उपर होकर करीब 100 फिट दूर विधुत लाइन को तोड़कर सडक पर फैक दिया था।

लेकिन 27 दिन बाद हुई बरसात  से कुछ समय के लिए उमस भी महसूस की गई, लेकिन आसमान में घने बादल छाए रहने से अच्छी वर्षा की संभावना बनी हुई है। किसान अब मानसून की अभी भी अच्छी बरसात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पर्याप्त वर्षा होते ही खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य पूरे उत्साह के साथ शुरू कर दिया जाएगा।

Previous Post

पाली: बिंदोली में नाचने पर बवाल, युवक की पीट-पीटकर हत्या; अस्पताल ले जा रही गाड़ी भी रोकी

Next Post

सादड़ी फालना मार्ग पर कार ने सब्जी की रेहड़ी को मारी टक्कर,महिला हुई घायल

Next Post

सादड़ी फालना मार्ग पर कार ने सब्जी की रेहड़ी को मारी टक्कर,महिला हुई घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page