PALI SIROHI ONLINE
*श्री वैष्णोदेवी माता दी मंडल 15 वा कार्यकर्ता स्नेह मिलन आबू राज*
श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली का मातादी कार्यकर्ता स्नेह मिलन आबूराज ( माउंट आबू) निमित 2 बसे बाली से रवाना हुई एवं अलग क्षेत्र से कार्यकर्ता आबूराज के लिए रवाना हुएं। आयोजक नरेन्द्र परमार ने बताया कि कार्यकर्ता स्नेह मिलन दो दिवसीय 27 जून से 28 जून आबू राज में आयोजित हो रहा है।
उक्त सम्मेलन हर वर्ष की भांति इस वर्ष 15 वीं श्री वैष्णोदेवी माता दी यात्रा शुरू होने से पहले 15 वा स्नेह मिलन आबुराज में आयोजित किया जा रहा है। जिसने 2012 से 2025 तक यात्रा कर चुके एवं सेवार्थ कार्य से जुड़े एवं मंडल की विचार धारा से नए जुड़ने वाले सदस्य भाग ले रहे है।


