PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के छोटी दुदनी में युवाओं ने व्हाट्सऐप हेल्प ग्रुप बनाकर पीड़ित परिवार को 4 लाख 44 हजार 581 रुपये की आर्थिक सहायता की
छोटी दुदनी गाव में पीराराम पुत्र हकमा राम निवासी छोटी दुदनी के आकस्मिक निधन के बाद उनके पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से ग्रामीणों एवं समाजसेवियों ने मिलकर व्हाट्सऐप हेल्प ग्रुप बनाया और सहायता अभियान चलाया।
इस मुहिम के माध्यम से समाजबंधुओं, ग्रामीणों एवं सहयोगकर्ताओं से आर्थिक सहयोग एकत्रित किया गया। अभियान के तहत कुल ₹4,44,581/- (चार लाख चवालीस हजार पांच सौ इक्यासी रुपये) नकद एकत्रित हुए, जिसे सभी सहयोगकर्ताओं की उपस्थिति में पीड़ित परिवार को सुपुर्द किया गया।
सहायता अभियान में जोगाराम देवासी छोटी दुदनी, ओबाराम, खेताराम, जोराराम वार्ड पंच एवं समस्त ग्रामवासी छोटी दुदनी सहित अन्य समाजसेवियों ने मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राशि सुपुर्दगी के अवसर पर चेनाराम दुदनी, नाथूसिंह, दौलतसिंह, तलसाराम, ओबाराम, थानाराम लुन्दाडा सहित अनेक समाजबंधु एवं सहयोगकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाजसेवियों ने कहा कि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है। सामूहिक सहयोग से परिवार को आर्थिक एवं मानसिक संबल मिला है। अभियान से जुड़े सभी सदस्यों ने सहयोग करने वाले प्रत्येक भामाशाह, समाजबंधु एवं ग्रामवासी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
सामूहिक सहयोग की इस पहल ने सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और मानव सेवा की मिसाल कायम की।

