• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में क्रॉस वोटिंग के आरोपों पर पार्षदों ने दी सफाई: बोले- जो हमारे खिलाफ थे, उन्हें साथ नहीं देना चाहते थे; पोस्टरों पर कालिख पोतने वाले 3 गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में उप महापौर के जुलूस के दौरान कुछ लोगों द्वारा सड़क किनारे लगे दो पार्षदों के पोस्टरों पर कालिख पोतने के मामले पर पुलिस ने तीन जनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्रसिंह खिंची ने बताया- मामले में घोसीवड़ा निवासी मोहिन्नुदीन पुत्र अब्दुल रहमान, खैरादी मोहल्ला निवासी मनसूर खान पुत्र कमल हुसैन और मोहम्मद शाहिद पुत्र मोहम्मद युसूफ को शांति भंग में गिरफ्तार किया। इन्होंने पार्षदों के पोस्टरों पर काला रंग लगाया। इसकी मौखिक शिकायत भी मिली थी और इस तरह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया था।

पांच पार्षदों ने वीडियो वायरल कर दी सफाई

हालांकि जिन 5 पार्षदों पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे है, उन्होंने बुधवार को एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के सिंबल के साथ थे। उन्होंने कबूल किया कि उन्होंने क्रॉस वोटिंग की, क्योंकि उन्हें हराने के लिए भी काफी प्रयास किए गए थे। लेकिन वे अपनी मेहनत के बल पर जीतकर आए, इसलिए जिन्होंने उन्हें हराने की साजिश रची। उसका साथ किसी भी सूरत में देना नहीं चाहते थे। वीडियो में वार्ड 17 के पार्षद सुलेमान उर्फ सलमान, वार्ड 25 के पार्षद शाहीद पिन्नू, वार्ड 30 की पार्षद रशीदा-मोहसीन खत्री, वार्ड 35 से नजमा-शहजाद शेख और वार्ड 36 से पार्षद रशीदा-आसीफ भाटी नजर आए।

Previous Post

पाली में 100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा युवकः किश्त नहीं भरी तो ट्रैक्टर ले गए फाइनेंस वाले; सुसाइड की धमकी सुन लौटा गए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page