• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में 100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा युवकः किश्त नहीं भरी तो ट्रैक्टर ले गए फाइनेंस वाले; सुसाइड की धमकी सुन लौटा गए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के रानी में एक युवक 100 फीट ऊंटी टंकी पर चढ़ गया। उसने वहां से कूद जाने की धमकी दी। उसकी इस हरकत से प्रशासन सकते में आ गया। युवक ने फाइनेंस पर ट्रैक्टर लिया था। समय पर किश्न नहीं भरने के कारण फाइनेंस वाले ट्रैक्टर ले गए। इससे नाराज युवक ने यह कदम उठाया।

मामला पाली जिले के रानी में मंगलवार शाम को हुआ। यहां जयपुर ग्रामीण क्षेत्र का एक युवक काम करता है। जिसने फाइनेंस पर कुछ महीने पहले ट्रैक्टर लिया था। इस महीने की किश्त समय पर नहीं भर सका। ऐसे में फाइनेंस वाले उसका ट्रैक्टर जब्त कर ले गए।

इससे आहत होकर युवक धर्मवीर मैदान में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने फाइनेंस वाले और पुलिस को कॉल किया। फाइनेंस वाले ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे। रानी थाना पुलिस ने युवक को समझाया। फाइनेंस वाले ने युवक को किश्त भरने के लिए 10 से 15 दिन की मोहलत दी और ट्रैक्टर देकर चले गए। इसके बाद युवक टंकी से उतरा।

Previous Post

63 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तारः एमपी से खरीदकर मारवाड़ में करता था सप्लाई, पूछताछ में नेटवर्क का खुलासा

Next Post

पाली में क्रॉस वोटिंग के आरोपों पर पार्षदों ने दी सफाई: बोले- जो हमारे खिलाफ थे, उन्हें साथ नहीं देना चाहते थे; पोस्टरों पर कालिख पोतने वाले 3 गिरफ्तार

Next Post

पाली में क्रॉस वोटिंग के आरोपों पर पार्षदों ने दी सफाई: बोले- जो हमारे खिलाफ थे, उन्हें साथ नहीं देना चाहते थे; पोस्टरों पर कालिख पोतने वाले 3 गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page