PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर के रामदेव रोड में ग्रामीण बैंक के सामने शुक्रवार रात को युवकों के दो गुट किसी बात को लेकर आमने-सामने हो गए। एक-दूजे पर लाठी-सरियों से हमला किया। करीब आधे घंटे तक यहां माहौल गमार्या रहा। जिससे क्षेत्रवासी दशहत में आ गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार चादर वाले बालाजी मंदिर के पास रहे वाला मोहित अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे रामदेव रोड से आ रहा था।
इस दौरान रामदेव रोड चौकी से कुछ ही दूरी पर ग्रामीण बैंक के सामने युवकों के एक गुट ने उन पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूजे पर लाठी-सरियों से हमला किया। क्षेत्र के पूर्व पार्षद जय जसवानी ने बताया कि करीब आधे घंटे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। युवक गलियों में भागते, एक-दूजे पर हमला करते नजर आए। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। दोनों पक्षों में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसको लेकर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।


