PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड़-आबूरोड | सदर थाना क्षेत्र की निचलागढ़ चौकी के जाम्बुडी के पास शनिवार सुबह जीप पलट गई। हादसे में 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। 2 महिलाओं समेत 4 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को गुजरात के पालनपुर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात शादी में शामिल होकर 11 लोग शनिवार सुबह करीब 6 बजे जीप से जाम्बुडी से गुजरात की तरफ जा रहे थे। राजस्थान सीमा में जीप अनियंत्रित हुई। जीप पलट गई। हादसे में राजल कुमारी, पिता जगदीश भाई, निवासी अम्बाजी, गुजरात की मौत हो गई। 2 गंभीर घायलों को पालनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

