PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड़-जीआरपी थाना आबू रोड ने कार्रवाई करते हुए ट्रेन में शराब तस्करी करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। जीआरपी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर गुजरात जाने वाले गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी कि उस दौरान एक महिला भारी बैग लेकर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी।
जिस पर महिला कांस्टेबल की मदद से महिला के बैग की तलाशी लीं तो बैग में 107 बीयर के केन पाए गए। जिस पर पुलिस ने शराब को जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मीरा निवासी कुबेर नगर अहमदाबाद को गिरफ्तार किया।


