
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में घर में सो रहे दो सगे भाईयों को सांप ने काट लिया। दोनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना के वक्त उनके माता-पिता भी पास में ही सो रहे थे।
जानकारी के अनुसार पाली शहर के केशव नगर निवासी वेरसिंह का 19 साल का बेटा महावीर सिंह और 15 साल का बेटा कुलदीप सिंह रविवार अलसुबह घर में सो रहे थे। इस दौरान सुबह करीब तीन बजे नींद में सोते समय दोनों को सांप ने काट लिया। जिस पर दोनों उठे और लाइट जलाई तो सांप को देख उनके होश उड़ गए। तुरंत दोनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां दोनों का उपचार जारी है।
