• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

1 अगस्त से 4 ट्रेनों का टाइम बदलेगाः साबरमती 20 मिनट पहले तो रानीखेत 30 मिनट लेट; जानें नया टाइम-टेबल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-उत्तर पश्चिम रेलवे ने जोधपुर मंडल से संचालित होने वाली चार प्रमुख ट्रेनों- साबरमती (दो ट्रेनें), रानीखेत और रणथंभौर एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया है। इन ट्रेनों की नई समय-सारिणी 1 अगस्त से लागू होगी। इसके तहत जैसलमेर-साबरमती ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशनों पर 10 से 20 मिनट पहले पहुंचेंगी, जबकि रानीखेत एक्सप्रेस 30 मिनट और रणथंभौर एक्सप्रेस 10 मिनट देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचेगी।मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अनुराग त्रिपाठी ने बताया -जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20485) जैसलमेर से अपने निर्धारित समय सुबह 6:30 बजे ही रवाना होगी। लेकिन फलोदी, ओसियां, जोधपुर, भगत की कोठी, लूनी, बालोतरा और समदड़ी स्टेशनों पर यह पहले की तुलना में 10 से 20 मिनट पहले पहुंचेगी और रवाना होगी। समदड़ी स्टेशन के बाद इस ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 20491 जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है। फलोदी स्टेशन तक यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही चलेगी, जबकि ओसियां, तिंवरी, मथानिया, राईका बाग, जोधपुर, भगत की कोठी, लूनी व समदड़ी स्टेशनों पर इसका संचालन पहले की तुलना में 10 से 20 मिनट पहले होगा। समदड़ी के बाद इस ट्रेन का समय भी यथावत रहेगा।

रानीखेत एक्सप्रेस अब आधे घंटे देरी से पहुंचेगी

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस अब जैसलमेर स्टेशन पर रात 11:00 बजे के बजाय 11:30 बजे (30 मिनट देरी से) पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 12465 इंदौर-भगत की कोठी रणथंभौर एक्सप्रेस अब भगत की कोठी स्टेशन पर रात 10:20 बजे के स्थान पर 10:30 बजे (10 मिनट देरी से) पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा परनिकलने से पहले ट्रेनों की संशोधित समय-सारिणी की पूरी जान

Previous Post

मां व नानी भूख हड़ताल पर बैठीः अमृत देवासी हत्याकांड में न्याय की मांग,कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Next Post

बीजापुर में गुरु पूर्णिमा पर दत्तात्रेय मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Next Post
बीजापुर में गुरु पूर्णिमा पर दत्तात्रेय मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

बीजापुर में गुरु पूर्णिमा पर दत्तात्रेय मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page